दुर्ग ब्रेकिंग: मेयर,कमिश्नर के अचानक दबिश. जिसके बाद कार्यालाय में मच गया हड़कंप

मेयर व कमिश्नर के औचक निरीक्षण में 64 कर्मचारी मिले नदारद, कटेगा वेतन

 

दुर्ग/16 जून/ महापौर श्रीमती अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान कुल 64 कर्मचारी नदारद मिले. महापौर व आयुक्त ने वेतन काटने का आदेश दिए.

महापौर श्रीमती बाघमार इन दिनों एक्शन मोड में हैं.वह दूसरी बार निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर रहे हैं.कहा निगम कार्यालाय का निरन्तर निरीक्षण किया जाएगा।महापौर के अचानक दबिश. जिसके बाद कार्यालाय में हड़कंप मच गया.

महापौर श्रीमति बाघमार कार्यालय खुलने के समय सुबह राजस्व विभाग,स्थापना शाखा दफ्तर पहुंचे. सभी विभाग का हाजिरी रजिस्टर की जांच की जहां लोक कर्म विभाग 7, बाजार विभाग से 6, लोक सेवा केंद्र 3,जन सूचना विभाग 2,राजस्व विभाग प्लेसमेंट कर्मचारी 10,लेखा शाखा 13,लोक कर्म विभाग 1,सचिवालय 5,स्थापना शाखा 3,राजस्व विभाग कर्मचारी 14,स्वास्थ्य विभाग 1 बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यलय से नदारद मिले.कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आधे दिवस का वेतन काटे जाने की कार्यवाही की गई.उन्होंने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एमआईसी नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,कार्यालाय अधिक्षक आरके बोरकर,पंकज चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद रहें।

 

महापौर अलका बाघमार ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!