दुर्ग इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ का निर्विरोध निर्वाचन, बहादुर अली बने अध्यक्ष….

दुर्ग, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के उपरांत इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ की अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

 

अध्यक्ष पद हेतु श्री बहादुर अली थरानी का नाम श्री अजय गजवानी द्वारा प्रस्तावित किया गया, जिसे उपस्थित सभी व्यापारियों ने करतल ध्वनि से स्वीकार किया। इसी प्रकार सचिव पद के लिए श्री निहालचंद लुनिया ने श्री सुरेंद्र चावला का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

 

बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्री दिलीप बाकालीवाल ने अपने कार्यकाल का विस्तृत प्रगति पत्र प्रस्तुत करते हुए समस्त व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री बहादुर अली थरानी से आगामी कार्यकारिणी गठन पर चर्चा भी की।

 

 

अध्यक्ष और सचिव के निर्वाचन पर श्री शैलेश जैन, श्री राजू देवांगन, श्री संजय जैन भारती, श्री मेहंदी भाई समनानी, श्री विनोद ताम्रकार, श्री जायसवाल सहित अनेक व्यापारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

 

 

इस संबंध में जानकारी संघ के नवनिर्वाचित सचिव श्री सुरेंद्र चावला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!