भिलाई में लेडीज टेलर से फोन पर अश्लील बातें व धमकी: पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने टेलर से सेक्स की डिमांड
दुर्ग/भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक महिला को लगातार फोन कर प्रताड़ित और यौन शोषण की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़िता लेडीज टेलर का काम करती है। आरोपी ने काम के बहाने महिला का मोबाइल नंबर लिया और कुछ दिनों बाद उसे फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया।
शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद आरोपी ने महिला को फोन पर प्रपोज किया और अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। विरोध करने और चेतावनी देने के बावजूद आरोपी लगातार फोन करता रहा। स्थिति गंभीर तब हुई जब उसने महिला के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने पति को दी और दोनों ने खुर्सीपार थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
दुर्ग पुलिस एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 79, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

