कांग्रेस संगठन सृजन अभियान:कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा में जुटे एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्ल, अरुण वोरा भी रहे उपस्थित
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला स्तर पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्षों के चयन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अजय कुमार लल्लू 4 अक्टूबर से दुर्ग पहुँचे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू 15 अक्टूबर तक जिले में विभिन्न बैठकों और चर्चाओं का सिलसिला जारी रखेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अनिला भेड़िया, यू.डी. मिंज और विक्रम मांडवी भी मौजूद हैं।
4 अक्टूबर को राजीव भवन, दुर्ग शहर में संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई शहर के जिला पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं 5 अक्टूबर को अजय कुमार लल्लू भिलाई में आयोजित बैठक में भी शामिल हुए।

प्रदेशभर में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हेतु एआईसीसी ने 17 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। दुर्ग जिले की तीनों इकाइयों — दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर — के अध्यक्षों के चयन की जिम्मेदारी अजय कुमार लल्लू को सौंपी गई है।

अजय कुमार लल्लू लगातार स्थानीय सामाजिक संगठनों, सामुदायिक समूहों और प्रभावशाली नागरिकों से संवाद कर रहे हैं।
आज उन्होंने दुर्ग शहर जिला कांग्रेस के पाँच ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की, जिसमें पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा भी उपस्थित रहे।दुर्ग शहर जिला कांग्रेस के पूर्वी (पूर्व), पश्चिमी (पश्चिम), दक्षिणी, उत्तरी और मध्य ब्लॉक में क्रमशः बैठकों का आयोजन किया गया,
जिनमें कार्यकर्ताओं से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में अरुण वोरा को बालोद जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पिछले दो दिनों से वे बालोद में संगठन सृजन अभियान से संबंधित बैठकों में शामिल रहे हैं।

