दुर्ग ब्रेकिंग: शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति पर हमला – समाज ने कहा यह सामाजिक समरसता बिगाड़ने का षड्यंत्र

 

दुर्ग, केन्द्रीय गोंड महासभा धमधा गढ़ के पदाधिकारी का एक आवश्यक बैठक आज बूढ़ा देव भवन सिविल लाइन दुर्ग में रखी गई, जिसमे गत दिवस आदिवासियों के महानायक शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा दुर्ग के बस स्टैण्ड के पास स्थापित है।

 

गत दिवस किसी अज्ञात असमाजिक तत्व द्वारा प्रतिमा चबूतरे व लोकार्पण शिलालेख में अंकित शहीद वीर नारायण सिंह के नाम को काला पेंट पोत दिया गया है।उस बात से बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने काफी आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि मामले का FIR किए चार दिन हो गए हैं लेकिन अज्ञात असमाजिक अपराधी पकड़ से बाहर है।

 

यह एक असाधारण घटना है जो सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का एक घृणित कार्य है।साथ ही ये घटना भविष्य में किसी गंभीर संकट की और इशारा कर रही।साथ ही मूल निवासियों को उकसाने का एक षड्यंत्र है।

 

 

इस संबंध में समाज शासन प्रशासन से अनुरोध करती हैं, कि अज्ञात दोषी व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई करें।

बैठक में प्रमुख रूप से संभाग स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे उक्त जानकारी श्री सीता राम ठाकुर ने दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!