CG BREAKING : दुर्ग के कारोबारी ने रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच पर लगाया गंभीर आरोप, आरक्षक निलंबित

रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप लगा है। दुर्ग के कारोबारी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ पांच पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी से दो लाख चुरा लिये। कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग एसएसपी से की। दुर्ग पुलिस ने पीड़ित कारोबारी की शिकायत प्रतिवेदन को रायपुर एसएसपी को भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि एसएसपी रायपुर ने क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच की जा रही है।

 

दुर्ग निवासी शो-रूम कारोबारी मयंक गोस्वामी ने अपनी शिकायत में बताया कि वे विद्युत नगर, दुर्ग में रहते हैं और धमतरी में बुलेट शोरूम संचालित करते हैं। 18 अक्टूबर की रात वे धमतरी से अपने घर लौटे ही थे कि पीछे से रायपुर क्राइम ब्रांच की गाड़ी उनके घर पहुंची। टीम ने बिना किसी जानकारी या नोटिस के उनकी कार की तलाशी शुरू कर दी। कारोबारी ने बताया कि तलाशी के दौरान टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने उनकी कार में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए। जांच के बाद जब रकम गायब पाई गई तो उन्होंने दुकान और घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चेकिंग के दौरान टीम के कुछ सदस्य कार में कुछ निकालते नजर आ रहे हैं।

 

दरअसल, रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम पीछा करते हुये कुम्हारी होते हुये दुर्ग पहुंच गई। इसी दौरान संदिग्ध कार क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों को चकमा देकर गायब हो गई। क्राइम की टीम कार की तलाश करते हुये पद्मनाभपुर थाना के विद्युत नगर पहुंच गये।

 

दुर्ग एसएसपी को दी शिकायत में कारोबारी मयंक गोस्वामी ने बताया कि पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर में उनका निवास है और धमतरी में बुलेट शोरूम है। 18 अक्टूबर की रात धमतरी से अपने घर दुर्ग पहुंचे ही थे कि पीछे से पुलिसकर्मियों की गाड़ी आई। इसी दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम उनके निवास पहुंची और उन्हें कुछ बताये बिना ही उन्हें कार से उतार कर तलाशी लेने लगी। इस दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम में आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित समेत पांच शामिल थे। कारोबारी ने घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी दुर्ग पुलिस को सौंपा है। कारोबारी ने फुटेज के आधार पर आरोप लगाया है कि क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने चेकिंग के दौरान दो लाख कार से चुरा लिये।पूरे मामले में दुर्ग पुलिस ने कारोबारी की शिकायत प्रतिवेदन को रायपुर एसएसपी को भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रायपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुये प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, इस मामले के सामने आते ही रायपुर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!