दुर्ग ब्रेकिंग: एक ही रात में दो चोरी……मंदिर के दानपेटी एवं डॉक्टर के क्लीनिक से नगदी रकम चोरी

थाना खुर्सीपार पुलिस की कार्यवाही।

. मंदिर के दानपेटी एवं डॉक्टर के क्लीनिक से नगदी रकम चोरी के आरोपी को गिरफतार करने में मिली सफलता।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गौतम सिंह कौशिक ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया

कि दिनांक 23/07/2025 के दरमियान रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा क्लीनिक का शटर को किनारे से तोडकर दराज में रखे नगदी रकम को चोरी कर लेकर ले गया तथा प्रार्थी जयशंकर चौधरी ने बताया कि उसी घटना दिनांक को मंदिर में रखे दानपेटी को तोडकर किसी अज्ञात चोर नगदी रकम चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 163/2025 एवं अपराध क्रमांक 164/2025 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आस पास के सीसीटीवी कैमरा चेक किया जिसमें एक संदेही को रात में अकेला घूमते देख जांच पतासाजी किया गया।

संदेही आरोपी को थाना लाकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम कुलदीप कौशिक जो उक्त दिनांक घटनास्थल समय पर अपराध घटित करना कबूल किया जिसे गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि सुरेंद्र राजपूत, प्र.आर. 876 आंनद तिवारी, आरक्षक 691 शैलेष यादव, आरक्षक 723 सुभाष यादव थाना खुर्सीपार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नाम आरोपी :- कुलदीप कौशिक पिता नोहर कौशिक उम्र 22 साल पता बाबा चौक दुर्गा मंदिर शासकीय स्कुल के पास खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!