DURG BREAKING:सनातन धर्म रक्षावाहिनी प्रमुख देवेश मिश्रा का बड़ा बयान, सनातन धर्म विरोधी राजनैतिक दलों व नेताओं का आगामी लोकसभा चुनाव में अंत निश्चित -सनातन धर्म प्रमुख देवेश मिश्रा

दुर्ग – सनातन धर्म रक्षावाहिनी भारत के राष्ट्रीय प्रमुख देवेश मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। देवेश मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म विरोधी राजनैतिक दलों व नेताओं का आगामी लोकसभा चुनाव में अंत निश्चित होगा।

यह चुनाव भारत देश की दिशा और भावी हिन्दू राष्ट्र, पुरातन सनातन मान बिन्दुओ को स्थापित करने वाला एक अखंड समृद्धशाली विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने वाला होगा। सनातन धर्म रक्षावाहिनी प्रमुख देवेश मिश्रा ने कहा कि भारत का एक एक नागरिक इस बात को समझ चुका है, कि कौन सा राजनैतिक दल और नेता अखंड हिन्दू राष्ट्र भारत, रामराज्य की भूमिका निर्वहन कर पायेगा।

देवेश मिश्रा ने जानकारी दी, कि लगभग 14 माह पूर्व उन्होंने इस बात की भविष्यवाणी की थी, कि सनातन विरोधियों को आनेवाले समय में मुँह की खानी होगी, जो कि बीते विधानसभा चुनाव में देखने को मिला।

कमोबेश यही परिणाम आगे भी देखने को मिलेगा और सनातन धर्म का परिपालन करने वाले,सभी नागरिकों को समान नज़रिया से देखने वाले न्यायशील राजनैतिक दल व नेता सत्तासीन होंगे।

इसके विपरीत देश को, नागरिकों को भ्रम में डाल कर रखने वाले, सनातनी हिन्दुओं में जाति,वर्ग, क्षेत्र,पंथ अथवा धर्म के नाम पर फूट डालने वाले, हिन्दू देवी देवताओं का उपहास करने वाले,आडम्बरवादी ढोंगी दल व नेता,जिन्होने सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया कहने वालों को समर्थन दिया,उन सभी को हमारे सनातनी भाई बहन आगामी लोकसभा चुनाव में दण्डित करेंगे और सनातनी धर्मज्ञ नेता व दल को देश की बागडोर सौपेंगे।

देवेश मिश्रा ने कहा कि हम देशवासियों के लिए अपना धर्म अर्थात कर्तव्य,राष्ट्र हित सर्वोपरि है, सनातन धर्म सर्वोपरि है, चूंकि धर्म में हमारी शक्ति निहित है। श्री मिश्रा ने बताया कि पूरे देश में हमारा संगठन सनातन धर्म रक्षावाहिनी इन्हीं उद्देश्यों को लेकर राष्ट्रहित में अग्रसर है, जिसका परिणाम आगामी आम चुनाव में रामराज्य, अखंड भारत की स्थापना के साथ पूर्ण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!