दुर्ग ब्रेकिंग: शानदार रथयात्रा का भव्य आयोजन: इस्कॉन दुर्ग में भगवान जगन्नाथ का स्वागत

द्वितीय वर्ष भी शानदार इस्कॉन रथयात्रा का आयोजन

इस्कॉन प्रचार केन्द्र दुर्ग (इस्कॉन दुर्ग) द्वारा 29.06.2025 को भगवान श्री श्री जगन्नाथ की विशाल एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष श्री एच एच सिद्धार्थ स्वामी महाराज जी द्वारा विशेष कथा श्रवण एवं हरिनाम के मह्त्व एवं प्रचार के संबंध भक्तों से चर्चा की।

भगवान श्री श्री जगन्नाथ जी एवं श्री श्री गौर निताई जी को 501 भोग अर्पण किया गया।

मुख्य आकर्षण के रूप में क्रेन द्वारा 56 भोग अर्पण,गौर आरती, 1008 दीप से महाआरती, नृत्य कार्यक्रम और भव्य हरिनाम कीर्तन साथ ही यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर इस्कॉन दुर्ग आगमन हुआ एवं भक्तों के लिए भंडारे की आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरूण वोरा जी एवं श्री धीरज बाकलीवाल जी व अन्य विशेष रूप से शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम इस्कॉन दुर्ग के प्रभारी श्रीमान अनंत श्याम दास (प्रभु जी) की अध्यक्षता एवं निर्देश पर संपन्न कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!