दुर्ग ब्रेकिंग: युवती के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्यवाही

 

▪️ युवती के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्यवाही
▪️ घटना दिनांक से फरार आरोपी गिरफ्तार
▪️ आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी

डिजिटल डेस्क | दुर्ग: दिनांक 26.01.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25.01.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे आरोपी द्वारा उसके घर के बाहर खड़े होकर नाम लेकर अश्लील गाली-गलौज की गई। प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने एवं दुष्कर्म करने की धमकी दी गई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 75(1)(4), 296, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की लगातार पतासाजी की गई। दिनांक 11.02.2026 को आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर समय 16:00 बजे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

घटनास्थल :
उरला क्षेत्र स्थित प्रार्थिया का निवास स्थान, दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. शिवम चन्द्राकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी उरला राम नगर, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)

जप्त सामग्री :
▪️ प्रकरण में कोई जप्ती नहीं

सराहनीय कार्य :
▪️ उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा सतत पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की आपराधिक कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!