दुर्ग ब्रेकिंग: दुर्ग में मनाई जाएगी भगवान कालभैराव जयंती, होगा अभिषेक

 “ॐ श्री कालभैरवाय नमः”

कालभैरव अष्टमी
हर वर्ष मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव के रौद्र स्वरूप काल भैरव की जयंती मनाई जाती है।

इस वर्ष शिवनाथ नदी तट पर विराजित बाबा कालभैरव जी का पूजन,अभिषेक,श्रृंगार एवं विशेष हवन किया जायेगा
आप सभी भक्त बाबा कालभैरव जी के पूजन में शामिल हो कर अपना जीवन को धन्य बनाये!

दिनाँक -12 नवम्बर 2025
दिन- बुधवार
समय:- शाम- 07:00 बजे

भगवान काल भैरव की पूजा से भय, रोग, अकाल मृत्यु और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। जो व्यक्ति ईमानदारी से उनकी आराधना करता है, उसे जीवन में साहस, आत्मबल और सफलता प्राप्त होती है।

भैरव जी की पूजा से राहु-केतु और शनि जैसे ग्रह दोष शांत होते हैं। भक्त इस दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर, काली दाल और काले तिल का भोग लगाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं!

हर हर महादेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!