दुर्ग ब्रेकिंग: स्वास्थ परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित हुआ
। आदित्य नगर वार्ड 20 के दुगेश्वर शिव मंदिर में नीलू महिला स्वसहायता समूह और ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर आयोजित हुआ जिसमें नगर के दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक खरे डॉ निकिता खरे ने दंत चिकित्सा से ,40 पीड़ित प्रभावित मरीजों का चिकित्सा परीक्षण से मार्गदर्शन दिए साथ ही जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग के पूर्व नेत्र सहायक अधिकारी अरुण सिंह जी और उनकी टीम के नेतृत्व में 60 नेत्र रोग से प्रभावित मरीजों की चिकित्सा सेवा की गई निरक्षण के अंतर्गत 3 दृष्टि दोष से पीड़ित चिन्हित मरीज मिले प्रायोजित स्वास्थ परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर में समूह की अध्यक्ष नीलू सिंह संजय सिंह के एस ओझा बी एन झा कृष्ण दत्त त्रिपाठीअमर सिंह तथा ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर सचिव दिलीप ठाकुर की उल्लेखनीय भूमिका रही

