दुर्ग ब्रेकिंग:सौतेले बेटों ने मिलकर कर दी पिता की हत्या……

 

पुत्रों ने ही की अपने सौतेले पिता की हत्या

 

शराब पीकर पत्नी से गाली-गलौज, मारपीट करना मृतक को पड़ा भारी

नंदिनी नगर के अहिवारा की घटना

 

घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं डण्डा आरोपियों से किया गया जप्त

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमाण्ड पर

 

दिनांक 30.09.2025 की संध्या को प्रार्थी अरूण कुमार बंजारे के पड़ोस में रहने वाले इसके बड़े पिता की पुत्री मीरावती के घर से झगड़ा लड़ाई एवं रोने की आवाज सुनकर प्रार्थी मीरावती के घर जाकर देखा तो मीरावती का पति बलविन्दर सिंग खून से लथपथ पड़ा हुआ था, उसके सिर, चेहरे में चोट थी, खून निकल रहा था ।

 

 

 

मीरावती से पूछने पर बताई की उसका पति शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज कर मारपीट कर जमीन में उसे पटक दिया, जिसे देखकर उसके पुत्र त्रिलोचन कोसरे व भूपेश कोसरे व्दारा बलविन्दर सिंग के साथ मारपीट किए ।

 

 

त्रिलोचन कोसरे आंगन में रखे रापा (फावड़ा) से एवं भूपेश कोसरे डण्डे से बलविन्दर सिंग को मारे, जिससे बलविन्दर सिंग के सिर व चेहरे में चोट आई। मारपीट से बलविन्दर सिंग की मृत्यु हो गई ।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अप.क. 245/2025, चारा 103 (1), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

घटना के आरोपी त्रिलोचन कोसरे व भूपेश कोसरे को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं डण्डा को विधिवत् जप्त कर आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही ।

गिरफ्तार आरोपी

1- त्रिलोचन कोसरे उम्र 22 वर्ष
2- भूपेश कोसरे उम्र 20 वर्ष
अहिवारा नंदिनी नगर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!