इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस, दुर्ग-भिलाई चैप्टर का सम्मेलन एवं चुनाव सम्पन्न

इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस, दुर्ग-भिलाई चैप्टर का सम्मेलन एवं चुनाव सम्पन्न

भिलाई, 24 अगस्त 2025।
इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस (आई.बी.सी.) इंजीनियर्स ऑर्गनाइजेशन, दुर्ग-भिलाई चैप्टर का सम्मेलन एवं चुनाव इंजीनियर्स भवन, सिविक सेंटर भिलाई में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग के इंजीनियर डॉ. राजेश ताम्रकार को निर्विरोध अध्यक्ष तथा इंजीनियर शुभ्रकांत ताम्रकार को सचिव चुना गया।

 

 

चुनाव प्रक्रिया भिलाई नगर निगम के सेवा-निवृत्त कार्यपालन अभियंता एवं निर्वाचन अधिकारी इंजी. सुशील ताम्रकार की देखरेख में सम्पन्न हुई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. राजेश ताम्रकार, उपाध्यक्ष इंजी. संजीव कॉसलीवाल, सचिव इंजी. शुभ्रकांत ताम्रकार तथा कोषाध्यक्ष इंजी. भिमेंद्र देशमुख निर्वाचित हुए। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. आर. पी. देवांगन, श्री नंदन्वार, श्रीमती रश्मी चौधरी, इंजी. देवेश मिश्रा, इंजी. शशांक ताम्रकार एवं इंजी. बसंत साहू शामिल किए गए।

 

 

सम्मेलन में प्रमुख रूप से आई.बी.सी. के स्थायी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. एस. के. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. देवाशीष सॉन्याल, माननीय सचिव इंजी. अनिल तिवारी एवं कोषाध्यक्ष इंजी. जितेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।

 

 

 

इस अवसर पर इंजी. एस. के. अग्रवाल ने कहा कि संगठन नई तकनीक के उपयोग, प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं के माध्यम से इंजीनियरों को सदैव प्रेरित एवं सहयोग प्रदान करता है।

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजेश ताम्रकार ने अपने उद्बोधन में कहा कि “दुर्ग-भिलाई इंजीनियरों की खदान है, यहां के इंजीनियर विश्वभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक इंजीनियरों को जोड़कर तकनीकी क्षेत्र में मजबूती लाना है।”

 

सचिव बने इंजीनियर शुभ्रकांत ताम्रकार ने कहा कि “देश के विकास के लिए शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं नई तकनीक से अपडेट रहना आवश्यक है। इंजीनियरों की एकजुटता से देश मजबूत तकनीकी शक्ति हासिल करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!