दुर्ग में 3 महीने में पैसा डबल का झांसा: 38 लाख की ठगी, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

फर्जी निवेश कंपनी बनाकर रकम दुगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

▪️ फर्जी A-M-S Solution एवं M/s R-V Group Company के नाम से ठगी का मामला उजागर
▪️ प्रार्थी से 38,25,000/- रुपये की ठगी की गई
▪️ घटना के चंद घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया
▪️ अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी, वैधानिक कार्यवाही प्रचलित

डिजिटल डेस्क | दुर्ग: प्रार्थी जयदीप सिंह कंडा, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 26, संतराबाड़ी, दुर्ग द्वारा थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे एवं उसके साथियों द्वारा फर्जी A-M-S Solution एवं M/s R-V Group Company के नाम से 03 माह में रकम दुगुना करने का प्रलोभन देकर कुल 38,25,000/- रुपये की ठगी की गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी की गई। सूचना प्राप्त होने पर आरोपी को ग्राम सड्डू, रायपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी को दिनांक 31.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

▪️ घटना का कारण :
रकम दुगुना करने का लालच देकर आर्थिक लाभ अर्जित करना

▪️ घटनास्थल :
वैशाली नगर क्षेत्र, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :

1. धर्मेन्द्र कुमार बंजारे, निवासी एलआईजी 62, सेक्टर-1 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सड्डू, रायपुर

▪️ जप्त सामग्री :

1. प्रकरण से संबंधित दस्तावेज (जांच में)

▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के निवेश संबंधी प्रलोभनों में आने से पूर्व सत्यापन अवश्य करें एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साइबर/आर्थिक अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!