दिवाली आज, इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त, जानें क्या रहेगी पूजा की विधि

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक (Diwali 2025 Shubh Muhurat in Hindi) माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 पर होगा। ऐसे में इस बार दीवाली 20 अक्टूबर (Kab Hai Diwali 2025) को मनाई जाएगी।

लक्ष्मी (Diwali Pujan Time 2025) पूजा मुहूर्त – शाम 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक
प्रदोष (Diwali Timing 2025) काल – शाम 05 बजकर 46 मिनट से रात 08 बजकर 18 मिनट तक
वृषभ (Diwali 2025 Puja Muhurat) काल – रात 07 बजकर 8 मिनट से रात 09 बजकर 03 मिनट तक

 

आज के शुभ मुहूर्त (today subha muhurtham)

अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11 बजकर 43 मिनट से प्रातः 12 बजकर 28 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 40 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक

दीवाली पूजा नियम (Diwali Puja Niyam in Hindi)

  • दीवाली पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े भूलकर भी धारण न करें।
  • किसी से वाद-विवाद न करें।
  • किसी के बारे में गलत न सोचें।
  • घर और मंदिर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
  • पूजा में टूटे हुए बर्तन प्रयोग न करें।
  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की खंडित मूर्ति की पूजा न करें।

दीवाली पर जरूर करें दान (Diwali 2025 Daan)

दीवाली के दिन पूजा करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन और कपड़े समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!