दुर्ग ब्रेकिंग: उत्तम संयम दिवस पर जैन समाज द्वारा दशमी दिवस धूप दशमी मनाई
दुर्ग ।श्री दिगंबर जैन मंदिर हाउसिंग बोर्ड पद्मनाभपुर में उत्तम संयम दिवस पर जैन समाज सुगंध धूप दशमी बड़े धूमधाम से विधि विधान मंत्र मंत्रोचार के साथ अग्नि कुंड में धूप निछावरकर धूप दशमी मनाई।

संजय बोहरा ने बताया की जैन समाज में इस दिवस पूरे विश्व में दसवीं को सुगंध धूप दशमी के रूप में हर्ष ,,उल्लास पूरे उत्साह से श्री जिनेंद्र देव के सामने अग्निकुंड में प्रत्येक बंधु संध्या पूर्व धूप निछावर कर कर प्रभु की आराधना करता है। धूप दशमी का महत्व हमें संयम के पद पर चलकर अपने कर्म की निर्जरा कर तप कर धूप के भांति सुगंधित हो अपने जीवन तप, तपस्या ,संयम के मार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करती है।

बोहरा ने आगे बताया कि इस दिवस समाज की महिलाएं व्रत रखकर सुहाग दशमी पर उपवास करती है और मंदिर मे इस अवसर पर भगवान जिनेंद्र प्रभु के समक्ष विशेष पूजा अर्चना कर करती है ।

समाज की श्रीमती सौम्या जैन ने बताया कि जैन धर्म में सुहाग दशमी का विशेष महत्व होता है क्योंकि महिला इस दिवस पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए ,,,प्रतिवर्ष दशमी के दिवस का पालन कर सुहाग दशमी व्रत मानती है ।

