दुर्ग जिला चिकित्सालय की स्पायरो मीटर मशीन लंबे समय से बंद — मरीजों को हो रही परेशानी, महंगी जांच के लिए मजबूर…जल्द चालू करने की उठी मांग

जिला चिकित्सालय की स्पायरो मीटर मशीन लंबे समय से बंद — मरीजों को हो रही परेशानी, महंगी जांच के लिए मजबूर

 

दुर्ग: जिला चिकित्सालय, जो 500 बेड और 1000 से अधिक मरीजों को स्थानीय एवं अन्य जिलों से सेवा प्रदान करता है, में फेफड़ा जांच हेतु उपलब्ध स्पायरो मीटर मशीन लंबे समय से बंद पड़ी है।

 

यह उच्च गुणवत्ता वाली मशीन फेफड़े की वास्तविक स्थिति का सटीक आंकलन कर रोगी के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मशीन नचलने के कारण मरीज इसकी सुविधा से वंचित हैं और उन्हें महंगी जांच के लिए अन्य चिकित्सा केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

 

इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु जिला चिकित्सालय के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर और मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर ने ज्ञापन सिविल सर्जन एवं अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज को सौंपा। सिविल सर्जन ने शीघ्र निदान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर योगेश चंद्राकर भी उपस्थित थे।

 

जनता एवं मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस मशीन की त्वरित संचालन की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!