धमधा के दीपक कुमार सोनी को मिला गोल्ड मेडल……राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई, मास्टर ऑफ सोशल वर्क की उपाधि से हुए सम्मानित

डिजिटल डेस्क:धमधा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)। धमधा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि दीपक कुमार सोनी को पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) की उपाधि के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें बधाई देते हुए समाजकार्य एवं साहित्य जगत में उनके योगदान की सराहना की।

 

दीपक कुमार सोनी की इस उपलब्धि से धमधा सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

 

दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा श्री अनंत कुमार सोनी एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि मामा श्री अनंत कुमार सोनी ने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया तथा आर्थिक सहयोग देकर आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि मैं अपने मामा श्री अनंत कुमार सोनी को समर्पित करता हूं।”

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में भी दीपक कुमार सोनी को शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग से हिंदी विषय में एम.ए. की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है। वे हिंदी साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

वर्तमान में दीपक गौमाता की सेवा, कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता सहित विभिन्न सामाजिक एवं पुण्य कार्यों में सक्रिय हैं।

 

उनकी इस उपलब्धि से धमधा एवं दुर्ग जिले में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!