December Bank Holiday: इस महीने 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अपने शहर के बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

दिसंबर का महीना आज से शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप इस महीने बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जान लें कि इस महीने कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

  • 1 दिसंबर – इंडिजिनस फेथ डे होनों की वजह से अरुणाचल प्रदेश के बैंकों में काम नहीं होगा
  • 3 दिसंबर – सेंट फ्रांसिस जेवियर के कारण गोवा में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 12 दिसंबर – पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस होने की ववजह से मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
  • 18 दिसंबर – गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थम की पुण्यतिथि की वजह से मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस है जिसकी वजह से गोवा में बैंक बंद रहेंगे
  • 24 दिसंबर – इस दिन क्रिसमस ईव है, इसलिए इस दिन मेघालय और मिजोरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस की वजह से  दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
  • 26 दिसंबर – मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन होगा जिसके कारण इन तीनों जगह के बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसी दिन शहीद उधम सिंह जयंती  के कारण हरियाणा के बैंक भी बंद रहेंगे
  • 27 दिसंबर – गुरु गोबिंद सिंह जयंती है जिसकी वजह से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 30 दिसंबर – यू कियांग नांगबाह दिवस के कारण मेघालय में और तामु लोसर की वजह से सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 दिसंबर- नए साल के स्वागत की वजह से मिजोरम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 7 दिसंबर – इस दिन रविवार के अवकाश के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 13 दिसंबर – महीने के दूसरे शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक का अवकाश रहेगा
  • 14 दिसंबर – रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 21 दिसंबर – इस दिन रविवार की छुट्टी रहेगी जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 27 दिसंबर – इस दिन महीने का चौथा शनिवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
  • 28 दिसंबर – रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!