CG BREAKING: 15 वर्षीय छात्र की डीजे पर नाचते समय मौत, अस्पताल में डॉक्टर की गैरमौजूदगी पर गुस्सा भड़का
गणेश विसर्जन में छात्र की मृत्यु पर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, हंगामा
अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक 15 वर्षीय छात्र प्रवीण गुप्ता (कक्षा 8वीं, महुआपारा निवासी) डीजे की तेज धुन पर नाचते समय अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गया।

उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। लगभग 20 मिनट बाद डॉक्टर पहुंचे और प्रवीण को मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना के बाद परिजनों और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। लोग डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी जिम्मेदारी तय करने व उसे हटाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
जांच प्रक्रिया जारी है।

