दुर्ग में सनसनीखेज चाकूबाजी, मंत्री आवास के पास युवक पर हमला
दुर्ग। दुर्ग बस स्टैंड के पास चर्च वाली रोड पर स्थित छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री के शासकीय आवास सेवा सदन के पास चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने यशवर्धन राजपुरोहित को मारने की नीयत से चाकू से हमला करने की कोशिश की। जब उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई केशव राजपुरोहित बीच-बचाव में आया, तो आरोपियों ने केशव राजपुरोहित पर भी चाकू से हमला कर दिया।
हमले में केशव राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी बातचीत और आपसी विवाद के चलते किया गया। मामला पद्मनापुर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

