दुर्ग ब्रेकिंग: जिला दुर्ग पुलिस द्वारा विश्वास नशा मुक्ति अभियान,  नशे को छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो रैली का आयोजन किया गया

 

दुर्ग/ दिनांक 17.08.2025 को जिला दुर्ग पुलिस द्वारा विश्वास नशा मुक्ति अभियान के तहत् नशे को छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो रैली पुलिस वेलफयेर पेट्रोल पंप, सेक्टर-6 भिलाई से जयंती स्टेडियम होते हुए 02 किलोमीटर रैली दौड़ के रूप में आयोजित की गई थी।

 

उक्त आयोजन आज की युवी पीढ़ी एवं नशे के आदि समाज को नशे से दूर रहने एवं नशे जैसी बुराई से छुटकारा पाने के लिए समाज को एक संदेश देने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे समाज में नशे के विरूद्व संदेश के रूप में जा सके।

 

जिसमें श्री अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग श्री सदानंद विन्ध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक रक्षित आरक्षी केन्द्र, जिला दुर्ग, निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, यातायात दुर्ग एवं पीटीआई-श्री अशोक पटेल के साथ उनके ग्राउण्ड के प्रशिक्षणरत् 20 बच्चे, श्री हरभजन सिंह के साथ उनके ग्राउण्ड के प्रशिक्षणरत् 50 बच्चे, श्री बालकदास के साथ उनके ग्राउण्ड के प्रशिक्षणरत् 30 बच्चे तथा सातवीं वाहिनी छसबल भिलाई से 55 अधिकारी/कर्मचारी, आठवी वाहिनी छसबल से 35 अधिकारी/कर्मचारी एवं बीसवीं वाहिनी की 27 महिला बल तथा जिला पुलिस बल रक्षित केन्द्र, दुर्ग से अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार लगभग 500 अधिकारी/कर्मचारी/पीटीआई/बच्चे इस दौड़ में शामिल हुये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!