रायपुर में गणेश प्रतिमाओं पर विवाद गहराया: हिंदू संगठनों ने की विसर्जन की मांग

रायपुर, 01 सितम्बर 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश प्रतिमाओं को लेकर विवाद सामने आया है। शहर के लाखे नगर में इस वर्ष पहली बार AI तकनीक से निर्मित गणेश प्रतिमा प्रदर्शित की गई है,

जिसकी खासियत यह है कि इसकी आंखों की पलकें खुलती और बंद होती हैं। डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी के इस संगम को दर्शकों ने काफी सराहा है और ऐसे पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

 

 

दूसरी ओर, हिंदू संगठनों ने इसका विरोध जताते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि “AI गणेश, क्यूट गणेश, ट्रेडिंग गणेश” जैसे शब्द और ऐसी प्रतिमाओं की स्थापना सनातन धर्म का अपमान है। संगठनों ने ऐसी प्रतिमाओं के विसर्जन की मांग भी की है।

 

 

 

इस बीच, ‘क्यूट गणेश’ की प्रतिमाएँ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर “Raipur ke 6 sabse cutest Ganpati Bappa” और “Make sure to checkout all the cutest Ganesh ji in Raipur” जैसे शीर्षक वाली रील्स ट्रेंड कर रही हैं।

 

 

फिलहाल प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!