दुर्ग इंदिरा मार्केट में अवैध पार्किंग माफिया पर गाज, ठेकेदार को थमाया नोटिस
इंदिरा मार्केट में अवैध पार्किंग पर रोक, ठेकेदार को नोटिस
महापौर ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र की अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहनों से शुल्क केवल निगम की निर्धारित सीमा क्षेत्र में ही वसूला जाए।

पार्किंग स्थल पर बड़े-बड़े बोर्ड लगवाने की बात कही गई। वहीं, अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार को नोटिस भी जारी कर दिया गया है।



