दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर विवाद, दो पास्टर गिरफ्तार….
थाना पदमनाभपुर, दुर्ग (छ.ग.) दिनांक : 31.08.2025
धर्मांतरण को लेकर विवाद, दो पास्टर गिरफ्तार
दुर्ग जिले के बोरसी स्थित न्यू मन्नम नगर में रविवार को धर्मांतरण को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया।

सूचना पर तत्काल तहसीलदार प्रफुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर मौके पर पहुंचे। जांच उपरांत थाना पदमनाभपुर पुलिस द्वारा पास्टर मनोहर तांडी एवं आकाश बसेरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप पाया गया।

नगर संयोजक प्रदीप सिन्हा (हिंदू जागरण मंच) की शिकायत पर थाना पदमनाभपुर में धारा 299 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है। आगे की कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।
थाना प्रभारी राजेंद्र लहरे ने बताया कि मामले की जांच जारी है एवं आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

