दुर्ग ब्रेकिंग: नवआरक्षक ने की आत्महत्या, किचन में फंदे से लटका मिला शव….

नव नियुक्त आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या
पत्नी को राखी के लिए मायके छोड़ने के बाद घर लौटकर उठाया आत्मघाती कदम

किचन के पंखे में नायलॉन की रस्सी से लटका मिला शव

दिनांक 06 अगस्त 2025 की शाम थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत न्यू पुलिस लाइन में निवासरत नवआरक्षक सुरेंद्र साहू (उम्र 35 वर्ष) द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या कर लेने की दुखद जानकारी प्राप्त हुई। सुरेंद्र साहू अनुकंपा नियुक्ति पर आरक्षक पद पर कार्यरत थे।

परिजनों के अनुसार सुरेंद्र ने बुधवार दोपहर अपनी पत्नी को राखी के लिए मायके छोड़ा था और शाम 4 बजे लेने आने की बात कही थी। लेकिन जब पत्नी ने उन्हें फोन किया, तब कोई जवाब नहीं मिला। चिंतित होकर जब वह घर पहुंची तो सुरेंद्र को किचन में नायलॉन की रस्सी से फांसी पर लटका हुआ पाया।

घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई एवं पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेंद्र ने आत्महत्या से पूर्व नई नायलॉन की रस्सी खरीदी थी। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। विभागीय ट्रेनिंग से संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!