छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल, कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी…..

डिजिटल डेस्क | दुर्ग:  छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन से जुड़ा मामला दर्ज है। इसी प्रकरण में जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस द्वारा उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया था, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट के निर्देश पर विधायक बालेश्वर साहू को जिला जेल जांजगीर भेज दिया गया है। न्यायालय ने उन्हें 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया है।

इस कार्रवाई के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!