May 17, 2024
Latest:
Uncategorizedराजनीति हलचललेटेस्ट अपडेट

BIG BREAKING: कांग्रेस ने जारी की 4 राज्यों के राज्यसभा कैंडिडेट की लिस्ट

सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को कांग्रेस की ओर से घोषणा की गई कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले बुधवार को सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ जयपुर एयरपोर्ट पहुंची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

बुधवार सुबह कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक सूची जारी की। सूची में राजस्थान से सोनिया गांधी को नॉमिनेट किया गया। वहीं कांग्रेस ने बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह को, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी को महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया है। हंडोरे विलासराव महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सोनिया गांधी 5 बार लोकसभा सांसद रही हैं। पहली बार है जब वह राज्यसभा के लिए नॉमिनेट हुई हैं। इस बार संसद चुने जाने पर सोनिया गांधी का यह सांसद के तौर पर छठा कार्यकाल होगा। बता दें कि सोनिया गांधी अब तक लोकसभा में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *