दुर्ग कांग्रेस भवन में फिर चोरी की वारदात, सभागार का ताला तोड़कर माइक सेट ले उड़े चोर
दुर्ग: कांग्रेस भवन में चोरी की एक और घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे चौकीदार ने भवन के दोनों गेट पर ताला लगाकर परिसर बंद कर दिया था। अगले दिन 17 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस पहुंचा, तो सभागार के अंदर लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।
शिकायत के अनुसार 16 दिसंबर की शाम लगभग 6 बजे चौकीदार द्वारा भवन के दोनों गेट पर ताला लगाकर परिसर बंद कर दिया गया था। अगले दिन 17 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे जब चौकीदार पुनः भवन पहुंचा, तो सभागार के अंदर लगे दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया।
जांच में सामने आया है कि चोरों ने सभागार में रखा इलेक्ट्रॉनिक माइक सेट चोरी कर लिया है। चोरी गए माइक सेट की अनुमानित कीमत लगभग 8 से 10 हजार रुपये बताई गई है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी कांग्रेस भवन से कुर्सियों सहित अन्य उपयोगी सामान की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

