हाईवे पर गंदा टॉयलेट दिखा तो क्लिक करें फोटो — जीतें ₹1000 का FASTag रिचार्ज

 

राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्वच्छता के लिए अनोखी पहल — “क्लीन टॉयलेट चैलेंज”

वाहन चालकों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए National Highways Authority of India (NHAI) द्वारा “क्लीन टॉयलेट चैलेंज” की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करना और लोगों को इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

इस अभियान के तहत कोई भी यात्री या वाहन चालक टोल नाके या हाईवे पर बने गंदे टॉयलेट की फोटो लेकर भेज सकता है और ₹1000 का फास्टैग रिचार्ज बिल्कुल मुफ्त जीत सकता है।

  • हाईवे पर बने शौचालयों की टाइम और डेट वाली फोटो क्लिक करें।
  • मोबाइल में GPS और जियोटैगिंग फीचर ऑन करें ताकि फोटो में लोकेशन जुड़ सके।
  • टाइम और डेट वाटरमार्क कैमरा सेटिंग में ऑन करें।
  • ली गई फोटो को Rajmarg Yatra ऐप के लेटेस्ट वर्जन में अपलोड करें।

कई यात्री हाईवे पर बने गंदे शौचालयों के कारण उनका उपयोग नहीं करते, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इस चैलेंज के जरिए NHAI इन शौचालयों की स्थिति सुधारने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है।

गंदे टॉयलेट की सही तरीके से फोटो अपलोड करने पर प्रतिभागी को ₹1000 का फास्टैग रिचार्ज दिया जाएगा।

FASTag के माध्यम से वाहन चालकों को टोल नाकों पर रुकने की जरूरत नहीं होती। स्वचालित टोल भुगतान से यात्रा तेज और सुविधाजनक बनती है। अब इस “क्लीन टॉयलेट चैलेंज” के माध्यम से यात्री न सिर्फ स्वच्छ भारत में योगदान दे सकते हैं, बल्कि इनाम भी जीत सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!