दुर्ग ब्रेकिंग: वार्ड क्रमांक 56, उरला दुर्ग में “मन की बात” का सामूहिक श्रवण

 

आज दिनांक को वार्ड क्रमांक 56, उरला दुर्ग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, योग, खेल और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में जागरूकता और भागीदारी का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर युवा नेता श्री नितेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अपने आप में अद्भुत व प्रेरणास्पद है, जिसे न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में सराहा जाता है। यह कार्यक्रम करोड़ों लोगों को सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

 

इस सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती रेशमा सोनकर, गोलू सोनकर, भीम, शुभम कोम्बे,तुषार राजपुत तथा वार्ड के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चे विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी नागरिकों ने एकजुट होकर सहयोग प्रदान किया और प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!