तपती गर्मी के बीच राहत वाली खबर, हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में एक चक्रवाती परिसंचरण की जानकारी दी है, जो निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण तमिलनाडु, मध्य क्षोभमंडल स्तर पर रायलसीमा और निकटवर्ती उत्तरी तमिलनाडु पर स्थित है। आईएमडी ने कहा, ‘दक्षिण छत्तीसगढ़ से निचने क्षोभमंडल स्तर में कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा चल रही है। जिसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।’
जानकारी के मुताबिक, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, राजनांदगांव, में हल्की बारिश होने की आसार दिखाई दे रहे हैं। बस्तर में 19, 20 और 21 को हल्की-हल्की होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!