छत्तीसगढ़ राईस मिल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित……
छत्तीसगढ़ राईस मिल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

रायपुर, 30 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राईस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा ने आज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई टीम प्रदेश के धान व चावल उद्योग के विकास, मिलर्स की समस्याओं के निराकरण तथा सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जिससे संगठनात्मक संरचना को मजबूती मिलेगी। अध्यक्ष बोथरा ने विश्वास जताया कि पूरी टीम मिलकर किसानों, व्यापारियों और उद्योगों के हित में कार्य करेगी।

एसोसिएशन का उद्देश्य राज्य के धान मिलर्स की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और समाधान निकालना है।


