CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में PDS संचालकों की हड़ताल – 1 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन दुकान बंद…..
छत्तीसगढ़ में PDS संचालकों की हड़ताल – 1 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन दुकान बंद, 5 अक्टूबर को पदयात्रा और मुख्यमंत्री निवास घेराव का ऐलान

छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक/विक्रेता कल्याण संघ ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संघ ने स्पष्ट किया है कि 1 अक्टूबर 2025 से प्रदेशभर में सभी राशन दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी।

इसके साथ ही संघ ने 5 अक्टूबर को चारामा से रायपुर तक 125 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकालकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है।

दुकानदारों की छह सूत्रीय प्रमुख मांगें
- खाद्यान्न पर मिलने वाला कमीशन 90 और 30 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 300 रुपये किया जाए।
- सेवा सहकारी समिति के विक्रेताओं को 30,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाए।
- 2022 से बढ़ा हुआ NFSA कमीशन तुरंत जारी किया जाए।
- हैंडलिंग लॉस, वेंडिंग मशीन स्टैंपिंग फीस और ई-पॉस मशीन संचालन खर्च की भरपाई की जाए।
- वित्तीय प्रोत्साहन राशि का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
- राशन वितरण से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु ठोस नीति बनाई जाए।

संघ का कहना है कि वे वर्षों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को निष्ठा और ईमानदारी से संचालित कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दे रही। इस कारण वे मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं।

