छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई…..88 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, एक साथ 61 अफसरों पर कार्रवाई…
रायपुर, 10 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निलंबन आदेश जारी किया गया है। बहुचर्चित आबकारी विभाग घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग के 29 में से 22 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
इस घोटाले में शामिल 6 अधिकारी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि 1 अधिकारी की मृत्यु हो चुकी है।
शराब घोटाले में इन अधिकारियों पर सिंडिकेट की खुलकर मदद करने और करोड़ों की अवैध कमाई करने का गंभीर आरोप है।
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने सभी आरोपी अधिकारियों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है।
इस घोटाले का खुलासा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था, जिसमें लगभग 3200 करोड़ रुपये के आबकारी घोटाले की बात सामने आई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिकारी शराब व्यापारियों को संरक्षण देने और अवैध शराब की बिक्री में मदद के बदले में भारी रिश्वत वसूलते थे।
राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


