CG BREAKING: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

 

सूत्रों और चल रही जनचर्चा के बीच माना जा रहा है कि बैठक में शिक्षा और रोजगार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है। विशेष रूप से अतिथि शिक्षकों की मांगें, D.Ed अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दे तथा अन्य लंबित विषयों पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किसी विशेष घोषणा की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या 22 जुलाई की बैठक से कोई बड़ा फैसला या राहत की घोषणा सामने आती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!