CG BREAKING: छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 18 नवम्बर को

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 18 नवम्बर को

रायपुर, 12 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय सत्र आगामी 18 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में “छत्तीसगढ़ विधानसभा की 25 वर्षों की संसदीय यात्रा” पर विशेष चर्चा की जाएगी।

यह सत्र विधानसभा के वर्तमान भवन में होगा, जो कि षष्ठम विधानसभा का अंतिम सत्र होगा। इसके बाद आगामी शीतकालीन सत्र नए विधानसभा भवन में आहूत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 1 नवम्बर 2025 को छत्तीसगढ़ की जनता को विधानसभा का नया, आधुनिक एवं पूर्ण सुविधायुक्त स्थायी भवन समर्पित किया था। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद रायपुर के राजकुमार कॉलेज से प्रारंभ हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अब अपनी 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर ली है। नया भवन राज्य की संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!