VIP Entry in IPL: छत्तीसगढ़ बोर्ड टॉपर्स के लिए खास तोहफा, RCB vs MI मैच देखने जाएंगे
डिजिटल डेस्क | नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को 10 मई 2026 को Indian Premier League का मैच दिखाया जाएगा।
यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां विद्यार्थी लाइव मैच का आनंद लेंगे।
यह निर्णय जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार लिया गया है, जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें सम्मानित करना है।
निर्देशानुसार सभी मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे SCERT रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
यह पहल विद्यार्थियों के लिए न केवल सम्मान का अवसर है, बल्कि उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

