CG BREAKING:छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला केस पर रानू साहू और सौम्या चौरसिया 5 दिनों के लिए ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला केस में गुरूवार को कोर्ट ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को ईओडब्ल्यू की रिमांड पर दिया है। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ईओडब्ल्यू  की टीम रायपुर स्पेशल कोर्ट पहुंची थी। यहां टीम ने 15 दिन की रिमांड मांगी थी हालांकि कोर्ट से 5 दिन की ही रिमांड मिली है। ईओडब्ल्यू अब 27 मई तक दोनों से कोयला घोटाला केस में पूछताछ करेगी।
रानू साहू और सौम्या चौरसिया को गुरुवार को जज अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के दौैरान बचाव पक्ष के वकील फैजल रिज़वी ने कहा कि, ईओडब्ल्यू  ने  5 जून तक रिमांड की मांग की हकै। जिस पर हमें आपत्ति है। के केस में एक की बेल हो गई है और रानू साहू की बेल सुप्रीम कोर्ट में लगी हुई है। वहीं सौम्या चौरसिया की बेल पर भी हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है इस वजह से ही फिर गिरफ्तारी की जा रही है। रिमांड मांगने के लिए भी कुछ पुख्ता तथ्य पेश नहीं किए गए हैं। 3 दिन तक पहले ही पूछताछ हो चुकी है। दोंनो पक्षों के सुनने के बाद कोर्ट ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया 5 दिनों के लिए ईओडब्ल्यू की रिमांड पर सौंप दिया है।
बता दें कि इससे पहले भी विशेष कोर्ट 5 दिन और फिर 3 दिन के लिए पूछताछ की अनुमति दे चुकी है। तब टीम ने रायपुर सेंट्रल जेल में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक और उसके बाद 4 से 7 अप्रैल तक पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!