CG BREAKING: दुर्ग सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप……

दिनांक 21 जुलाई 2025 को दुर्ग स्थित सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 20 में हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी किशुन साहू (निवासी देवरी, थाना धमधा) ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।

कैदी का शव जेल के बाथरूम से बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक कैदी सुबह बैरक से निकलकर बाथरूम गया था। कुछ देर बाद अन्य कैदी बाथरूम पहुंचे, जहां किशुन साहू का शव पाया गया।

मृतक कैदी वर्ष 2024 से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। दिनांक 19 अप्रैल 2024 को आरोपी ने पत्नी कविता साहू की गला दबाकर हत्या कर दी थी और घटना के बाद स्वयं थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था।

जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!