CG BREAKING:शराब घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने भिलाई के बड़े शराब कारोबारी के घर की छापेमारी
Bhilai: शराब घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने दुर्ग, भिलाई , बिलासपुर समेत कई शहरों में छापेमारी की. गुरुवार सुबह एसीबी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो करीबियों पप्पू बंसल और विजय भाटिया के घर पहुंची. दोनों शराब कारोबार से जुड़े हैं.
पप्पू बंसल भिलाई के न्यू खुर्सीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर ईस्ट में है। एसीबी की टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह-सुबह दोनों शराब कंपनियों के घरों पर छापेमारी की. दोनों जगह जांच की जा रही हैं| मौके पर एक दर्जन से ज्यादा टीमें और पुलिस अलर्ट पर है|
बताया जाता है कि एसीबी के इस छापेमारी की खबर भी लीक हो गई थी. खबरों के मुताबिक, पप्पू बंसल कल रात 9 बजे तक भिलाई में थे. फिर वह अचानक गायब हो गया. जब एसीबी की टीम तलाशी लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं था. वहीं, तलाशी के वक्त विजय भाटिया घर पर ही थे|

