CG BREAKING: सड़क दुर्घटना में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप का निधन……
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (उम्र 22 वर्ष) का आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। यह हादसा राजधानी के नवा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निखिल कश्यप तेज रफ्तार बाइक चला रहे थे, जो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। निखिल, बस्तर संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप के पुत्र थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही वन मंत्री श्री केदार कश्यप घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की जा रही है।

