CG BREAKING: राजनांदगांव में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 युवकों की मौत, 1 गंभीर…..

राजनांदगांव, 15 अगस्त 2025 — बागनदी थाना अंतर्गत चिरचारी NH चौराहे पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नागपुर से राजनांदगांव आ रही महाराष्ट्र पासिंग कार में सवार 7 युवकों में से 6 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज़ रफ़्तार में थी और अचानक ब्रेक लगाने से अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!