CG BREAKING: रायपुर महिला ने बलरामपुर SDOP पर रेप व ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप, जांच रायपुर पुलिस के हाथ में

 

रायपुर महिला ने बलरामपुर एसडीओपी पर रेप व ब्लैकमेलिंग का आरोप, मामले की जांच रायपुर पुलिस को सौंपी गई

रायपुर, 16 सितम्बर 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली एक महिला ने बलरामपुर में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन पर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर अंबिकापुर महिला थाना में शून्य पर अपराध दर्ज किया गया है। आगे की जांच के लिए केस डायरी रायपुर पुलिस को भेजी गई है।

 

पीड़ित महिला ने बताया कि पहले रायपुर पुलिस और बलरामपुर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने सरगुजा रेंज आईजी से शिकायत की, जिसके बाद अंबिकापुर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया। वहीं, एसडीओपी याकूब मेमन ने महिला पर आरोप लगाया है

 

 

कि महिला ने अपने पति की आर्थिक तंगी का हवाला देकर भावनात्मक रूप से नजदीक आकर वीडियो कॉल के दौरान उनके अर्धनग्न स्क्रीनशॉट बनाकर ब्लैकमेलिंग की। उन्होंने बताया कि अब तक महिला ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर डेढ़ लाख रुपए ब्लैकमेलिंग के तहत मांग लिए हैं।

 

 

 

आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने स्पष्ट किया कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच के लिए फाइल रायपुर पुलिस को भेज दी गई है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!