CG BREAKING: कृषि मंत्री रामविचार नेताम रामकृष्ण अस्पताल से डिस्चार्ज, कहा: सब की दुआओं से सुरक्षित हूं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम रामकृष्ण अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शुक्रवार को हुए हादसे में उन्हें एक्सीडेंट में हाथ और सिर पर चोंट लगी थी। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, आप सब की दुआओं से सुरक्षित हूं। मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!