CG BREAKING: रायपुर में प्रेम विवाद का खौफनाक मामला: नाबालिग लड़की ने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या की

रायपुर में नाबालिग ने प्रेम विवाद में युवक की हत्या की

रायपुर, 30 सितंबर 2025: रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में एक नाबालिग लड़की (16) ने अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच अफेयर को लेकर विवाद हुआ था।

 

घटना में नाबालिग ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी गर्दन, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग ने लॉज का रूम बाहर से बंद कर दिया और रेलवे ट्रैक पर चाबी फेंककर अपने घर, बिलासपुर, चली गई। वहां परिजनों को घटना की जानकारी दी और कोनी थाना पहुंची।

 

 

बिलासपुर पुलिस की सूचना पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लॉज से मृतक का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक मोहम्मद सद्दाम बिहार का रहने वाला था और रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

 

पुलिस जांच में पता चला कि सद्दाम 27 और 28 सितंबर को नाबालिग के साथ लॉज में रहा। 27 सितंबर को दोनों लॉज से बाहर निकलते दिखाई दिए, जबकि 28 सितंबर को नाबालिग अकेले बाहर निकली थी। पुलिस नाबालिग से घटना की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि लॉज में वह किस आईडी के माध्यम से रुकी थी।

गंज थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!