CG BREAKING: गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी….84 किमी लंबी परियोजना से माल और यात्री आवागमन में सुधार
डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ विकास की पटरी पर दौड़ रहा: गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना को मिली सीसीईए की मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में 2,223 करोड़ की परियोजना से औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति

रायपुर, 07 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने आज रेल मंत्रालय की 24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत परियोजनाओं में 2,223 करोड़ लागत की गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना भी शामिल है, जो प्रदेश के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृत्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार कर रही है।

परियोजना का आयाम और महत्व:
- 84 किलोमीटर लंबी रेल लाइन, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) और गोंदिया (महाराष्ट्र) जिलों से होकर गुजरेगी।
- 5 वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य।
- 15 प्रमुख पुल, 123 लघु पुल, 1 सुरंग, 3 रोड ओवर ब्रिज और 22 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण।
- प्रतिवर्ष लगभग 30.6 मिलियन टन अतिरिक्त माल यातायात संभव।
- अनुमानतः 23 करोड़ किलोग्राम शहर उत्सर्जन में कमी, 4.6 करोड़ लीटर डीजल की बचत, और 514 करोड़ की लॉजिस्टिक लागत में कमी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई रेल लाइन से खदानों से कोयला परिवहन, औद्योगिक प्रगति और पर्यावरणीय संतुलन सभी में लाभ होगा। यह परियोजना विजन विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है।

