CG BREAKING: प्रोटीन पाउडर मंगाया – गेहूं-चावल का आटा निकला….ई-कॉमर्स फ्रॉड का शिकार हुआ व्यापारी
कोरबा, दिनांक 21 अगस्त 2025
ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी का मामला उजागर: ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता चलन लोगों को सुविधा तो दे रहा है, लेकिन कई बार उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताज़ा मामला कोरबा के रवि शंकर शुक्ला नगर से सामने आया है।

स्थानीय व्यापारी उत्तम चंद्र गोयल ने बताया कि उन्होंने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर ऑर्डर किया था। डिलीवरी मिलने के बाद जब उन्होंने पैकिंग खोली तो यह देखकर हैरान रह गए कि पैकेट के अंदर प्रोटीन पाउडर की जगह गेहूं और चावल का मिलावटी आटा भरा हुआ था।
श्री गोयल ने इस धोखाधड़ी की शिकायत उपभोक्ता फोरम एवं खाद्य विभाग में दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह की धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें।

