CG BREAKING: देश का सबसे बड़ा नक्सली कमांडर हिड़मा मुठभेड़ में ढेर
देश को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में बड़ी सफलता — मोस्ट वांटेड नक्सल कमांडर हिड़मा ढेर
छत्तीसगढ़ और देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए लंबे समय से चुनौती बना मोस्ट वांटेड नक्सल कमांडर माड़वी हिड़मा मंगलवार सुबह मुठभेड़ में मारा गया। सुकमा जिले से सटे आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेडुमिली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने उसे उसकी पत्नी के साथ मार गिराया। इस मुठभेड़ में कुल छह नक्सली ढेर हुए हैं।
भीषण मुठभेड़—देश का सबसे बड़ा नक्सली कमांडर खत्म
बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने पुष्टि करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ जवानों और नक्सलियों के बीच बीते सोमवार सुबह से मुठभेड़ जारी थी। देर शाम तक जंगल गोलियों की आवाज़ से गूंजता रहा। संयुक्त सर्च ऑपरेशन में पुलिस को अब तक 6 नक्सलियों के शव मिले हैं, जिनमें हिड़मा और उसकी पत्नी भी शामिल हैं।
सीमा पर माओवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी के बाद चली बड़ी कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर माओवादी गतिविधियों में तेज़ी देखी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एंटी-नक्सल अभियान चलाया। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।
मारे गए नक्सलियों की पहचान
- हिड़मा – CC Member
- मडगम राजे (हिड़मा की पत्नी) – SZCM
- लकमल – DCM
- कमलू – PPCM
- मल्ला – PPCM
- देवे – हिड़मा का गार्ड
कौन था हिड़मा?
- जन्म : लगभग 1981
- मूल निवासी : बस्तर संभाग
- पद : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे युवा सदस्य
- जिम्मेदारी :
- छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों पर कई बड़े हमले
- 2013 का दरभा घाटी नक्सली हमला
- ईनाम : 1 करोड़ रुपये
हिड़मा की मौत को सुरक्षा एजेंसियों ने नक्सल नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका बताया है।

